जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों मे मारपीट, पांच घायल
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 May 2026 9:02 PM
जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों मे मारपीट, पांच घायल
बरवाडीह़ थाना क्षेत्र के मोरवाई पंचायत अंतर्गत सैदुप के सालेटोंगरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडा और पत्थर चलने लगे. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महेंद्र पासवान और जोगेंद्र पासवान दोनों स्व बजरंगी मांझी के पुत्र हैं. सोमवार को परिवार में बरखी कार्यक्रम के दौरान बैठक चल रही थी. इसी बीच मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो पुराने जमीनी विवाद के कारण अचानक हिंसक झड़प में बदल गयी. घायलों में एक पक्ष के महेंद्र पासवान (50), उनके पुत्र पवन पासवान (23) एवं पंकज पासवान (16) शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष के जोगेंद्र पासवान (45) और उनके पुत्र दिलीप पासवान (24) घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान पांचों लोगों के सिर फट गये. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद जोगेंद्र पासवान एवं पवन पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ मंटू कुमार की देखरेख में सभी का इलाज किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










