मेदिनीनगर के कोयल नदी तट की तर्ज पर संवरेगा लातेहार का चटनाही छठ घाट
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 May 2026 8:56 PM
मेदिनीनगर के कोयल नदी तट की तर्ज पर संवरेगा लातेहार का चटनाही छठ घाट
लातेहार ़ शहर की लाइफ लाइन औरंगा नदी के मुख्य छठ घाट (चटनाही) को मेदिनीनगर के कोयल नदी तट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. इसके आधुनिक निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर कवायद तेज हो गयी है. डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, रांची के निदेशक बलराम साहू और अभियंता प्रेम कुमार ने मंगलवार को वार्ड संख्या सात स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने औरंगा नदी की नैसर्गिक खूबसूरती की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि दोनों ओर फैली हरियाली और आबादी के बीच स्थित यह घाट निर्माण के बाद बेहद अनूठा और आकर्षक नजर आयेगा. व्रतियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं : नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने बताया कि चटनाही में एक सुसज्जित छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है, जहां छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को हर संभव आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इसके साथ ही नगरवासियों के मनोरंजन के लिए शहर में एक नये पार्क का निर्माण भी कराया जायेगा. तीन करोड़ की लागत से बनेगा विराट सूर्य मंदिर : मौके पर मौजूद श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घाट के समीप लगभग तीन करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से भव्य सूर्य मंदिर बनाया जायेगा़ जो आकर्षण का केंद्र बनेगा. निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद मनोज कुमार दास, कनीय अभियंता संदीप कुमार, समिति के महामंत्री अनिल कुमार, धीरज कुमार, सोनू सिंह, भुवनेश्वर राम, मनोज राम, मिथिलेश कुमार, लखन मेहता, गिरवर राम सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










