लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 18 May 2026 9:19 PM

विज्ञापन

लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को जिला खनन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण और विभिन्न पंजियों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. राजस्व संग्रहण में लायें तेजी : निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लेखा पंजी, उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी तथा राजस्व से संबंधित अभिलेखों की जांच की. उन्होंने राजस्व वसूली की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कार्यालय में पारदर्शिता बनाये रखने, फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण और अवैध खनन व परिवहन पर सतत निगरानी रखने पर विशेष बल दिया. साथ ही परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त रखने को कहा. अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों का जायजा : इसके बाद उपायुक्त बहुउद्देशीय भवन स्थित सीजीएलएम केंद्र (तृतीयक पृथक्करण केंद्र व स्टोरेज यूनिट) तथा स्टेडियम परिसर स्थित सीजीएलएम केंद्र (द्वितीय पृथक्करण केंद्र) पहुंचे. उन्होंने वहां अपशिष्ट पृथक्करण, भंडारण और स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किये जायें. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola