किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कहा राज्य सरकार हर मुद्दे पर फेल
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 May 2026 9:12 PM
किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदर्शन, कहा राज्य सरकार हर मुद्दे पर फेल
चंदवा़ भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा मंडल कमेटी द्वारा एक दिनी धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय उर्फ रिक्की वर्मा ने संयुक्त रूप से की. बतौर मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव ने राज्य सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया. कहा कि सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया. यह पुरी तरह से विफल रही. राज्य में अफसरशाही, कोयला व बालू की अवैध तस्करी व आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया. कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन के माध्यम से सरकार की नीतियों को जनता के बीच रख रही है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी राकेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश यादव, आदर्श रविराज, शिवकेश्वर यादव, विनोद कुमार गुड्डू, अवधेश यादव समेत कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया. धरना के बाद भाजपा शिष्टमंडल ने बीडीओ चंदन प्रसाद को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना-प्रदर्शन में पंचायत अध्यक्ष संतन साहू, शंकर मुंडा, जमुना चौधरी, मुरारी साहू, आशीष गुप्ता, बिरेन प्रसाद, सूर्यनारायण साहू, शिवनाथ यादव, सुनील मुंडा, मनोज, रविंद्र साहू समेत महिला मोर्चा की विभा देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, रनीता देवी, हीरामणि देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










