साईं नर्सिंग होम में लगा रक्तदान शिविर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

साईं नर्सिंग होम परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता दिवस के मौके रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
चंदवा. साईं नर्सिंग होम परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता दिवस के मौके रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन संस्था के संचालक रोहित त्रिपाठी ने किया. रांची स्थित हेल्थ प्वाइंट अस्पताल से रक्त संग्रह करने के लिए टीम यहां पहुंची थी. श्री त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता. रक्त से किसी की जान बचायी जा सकती है. रक्तदान करनेवालों को जरूरत पड़ने पर किसी भी समय रक्त मुहैया कराने में हमारी संस्था मदद करेगी. शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करनेवालों को श्री त्रिपाठी ने सम्मानित किया. इस अवसर पर डॉ शम्स रजा, गोपाल जायसवाल, लाल अमरलाल शाहदेव, संजीव आजाद, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र उर्फ सेठी, मनीष कुमार चांदो, आदर्श रवि राज, अंकित कुमार, रवि कुमार, कैलाश जायसवाल, मोहनीश कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










