ePaper

आशिष बने चंदवा मंडल अध्यक्ष, भाजपाइयों ने दी बधाई

Updated at : 12 Dec 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
आशिष बने चंदवा मंडल अध्यक्ष, भाजपाइयों ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी मंडल में मंडल अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया है.

विज्ञापन

फोटो : 12 चांद 5 : आशिष सिंह को बधाई देते पूर्व जिलाध्यक्ष. प्रतिनिधि चंदवा. भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी मंडल में मंडल अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया है. चंदवा मंडल के लिए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रखंड के रोल गांव निवासी आशीष सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है. मनोनयन के बाद पर्यवेक्षक नीलकंठ सिंह मुंडा, चुनाव पदाधिकारी रघुराज पांडेय, सहचुनाव प्रभारी लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने माला पहनाकर व बुके देकर श्री सिंह को बधाई दी. चंदवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने आशीष सिंह को शुभकामनाएं दी. नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने पर संगठन का आभार जताया. आशीष सिंह के मनोनयन पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, विधायक प्रकाश राम, अमित कुमार गुप्ता, दीपक निषाद, राजकुमार पाठक, आदर्श रविराज, राजू उरांव, देवमोहन सिंह, रोहित अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. पड़ रही कड़ाके की ठंड, अब तक नहीं बंटा कंबल बारियातू. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इससे गरीब, वृद्ध, विधवा व मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है. ठंड का प्रकोप चरम पर है, पर सरकार की ओर से मिलनेवाले कंबल अब तक प्रखंड के जरूरतमंदों के बीच नहीं पहुंच पाये हैं. इससे उनकी परेशानी काफी बढ़ गयी है. लोगों ने कहा कि अब तक प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. जानकारी के अनुसार, हर वर्ष जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कंबल का आवंटन होते ही पंचायत प्रतिनिधियों को वितरण की जिम्मेदारी दे दी जाती थी, पर इस बार अब तक कंबल आवंटन प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई है. इसके चलते वितरण भी नहीं हो पा रहा है. लोगों ने जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola