लातेहार में 7000 घूस लेते धरा गए अमीन साहेब, पलामू एसीबी टीम ने किया गिरफ्तार

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 13 Feb 2026 3:03 PM

विज्ञापन

एसीबी टीम की गिरफ्त में लातेहार अंचल के अमीन मुनिदेव सिंह (गुलाबी कमीज में). फोटो: प्रभात खबर

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अनुबंध अमीन मुनिदेव सिंह को एसीबी पलामू की टीम ने 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जमीन संबंधित कार्य के बदले घूस मांगी गई थी. ट्रैप कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लातेहार से चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Latehar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी पलामू प्रमंडल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अनुबंध पर पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

जमीन संबंधी कार्य के बदले मांगी थी घूस

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमीन ने एक व्यक्ति से उसके जमीन से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के एवज में 7 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित व्यक्ति ने घूस देने के बजाय इसकी शिकायत एसीबी पलामू प्रमंडल कार्यालय में लिखित रूप से दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि बिना पैसे दिए काम नहीं किया जा रहा था.

जांच के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की. जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई करने का निर्णय लिया. पूर्व निर्धारित योजना के तहत वादी को निर्देश दिया गया कि वह आरोपी को तय राशि सौंपे. जैसे ही अमीन मुनिदेव सिंह ने वादी से 7 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा.

इसे भी पढ़ें: अपने राजा के लिए व्हील चेयर पर प्रचार कर रहीं रानी, कर रहीं डोर टू डोर जनसंपर्क

कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के दौरान एसीबी टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसीबी की इस सख्त कार्रवाई से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: पतरातू में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगा ब्रेक, विधायक के हस्तक्षेप हफ्ते भर की मोहलत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola