अपने राजा के लिए व्हील चेयर पर प्रचार कर रहीं रानी, कर रहीं डोर टू डोर जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन

अपने पति राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के लिए व्हील चेयर पर प्रचार कर रही रानी अरुणिमा सिंहदेव

Saraikela Election: झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के समर्थन में रानी अरुणिमा सिंहदेव व्हील चेयर पर बैठकर डोर-टू-डोर प्रचार कर रही हैं. दो बार अध्यक्ष रह चुकी रानी अस्वस्थ होने के बावजूद जनसंपर्क अभियान चला रही हैं और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रही हैं. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश

Saraikela Election: झारखंड निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों का प्रचार भी जोर पकड़ रहा है. इसी सिलसिले में सरायकेला नगर पंचायत में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सरायकेला राज घराने के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव भी पहली बार सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे है. खास बात यह है कि उनके समर्थन में राजघराने की रानी अरुणिमा सिंहदेव भी पूरी सक्रियता के साथ प्रचार में जुटी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई सालों से बीमार हैं रानी

पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहीं रानी अरुणिमा को चलने-फिरने में दिक्कत होती है. इसके बावजूद वे व्हील चेयर पर बैठकर नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों में पहुंच रही हैं. रानी अरुणिमा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं और लोगों से सीधे संवाद कर अपने पति के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं. उनकी इस सक्रियता को लेकर आम लोगों में भी चर्चा है.

घर-घर पहुंच रहीं, मांग रहीं समर्थन

रानी अरुणिमा सिंहदेव लोगों के बीच जाकर विकास, साफ-सफाई, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर बातचीत कर रही हैं. वे मतदाताओं को भरोसा दिला रही हैं कि नगर पंचायत में बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. उनकी मौजूदगी से समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाना पड़ा भारी, 256 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बंद

दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं रानी

गौरतलब है कि झारखंड राज्य गठन के बाद सरायकेला नगर पंचायत के हुए तीन चुनावों में से दो बार के चुनाव वर्ष 2008 और 2013 में रानी अरुणिमा सिंहदेव अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर चुकी हैं. नगर प्रशासन का अनुभव होने के कारण वे चुनावी रणनीति और जनसंपर्क में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि राजघराने का यह प्रभाव और रानी की सक्रिय भागीदारी चुनावी परिणामों को किस दिशा में ले जाती है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के गढ़वा का गांव, जहां से एक भी केस नहीं पहुंचता थाने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola