Kharsawan: बड़ाबांबो में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई का 18वां शहादत दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

खरसावां के बड़ाबांबो में कांग्रेस नेता सोमाय गागराई का शहादत दिवस मनाया गया.

Kharsawan: बड़ाबांबो चौक पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई का 18वां शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर पार्टी के लिए उनके किए गए कामों को याद किया गया.

विज्ञापन

अजय महतो
Kharsawan: खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो चौक में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई का 18वां शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सबसे पहले स्व गागराई के पैतृक गांव जोजोकुड़मा स्थित समाधि स्थल पर उनकी पत्नी पागेला गागराई और बच्चों ने पारंपरिक रीति रिवाज से श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद जोरडीहा पंचायत के मुखिया सोनामुनी पुरती, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, आजसू नेता राम रतन महतो, जेएलकेएम नेता संजय जारिका, कांग्रेस नेता जगबंधु महतो समेत कई लोग बड़ाबांबो चौक पहुंचकर स्व सोमाय गागराई के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस ने परिजनों को नहीं दिया उचित सम्मान

मौके पर संजय जारिका ने कहा कि सोमाय गागराई सौम्य स्वभाव के थे. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगबंधु महतो ने कहा कि सोमाय दा पार्टी का प्रचार-प्रसार पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से करते थे. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में उनके काम को सदैव याद रखा जाएगा, लेकिन पार्टी की ओर से उनके परिजनों को सम्मान नहीं देना काफी दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद को अवगत कराया जाएगा.

श्रद्धांजलि देने वालों में मंगल सिंह हांसदा, पूर्व मुखिया सुनिता गागराई, चिंतामणि महतो, जीत मोहन महतो, श्यामलाल गागराई, गोवर्धन गागराई, सत्यवान गागराई, सीताराम महतो, कुशो मुदी, विष्मो प्रधान आदि मौजूद थे.

कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं सोमाय गागराई

पश्चिमी सिंहभूम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके सोमाय गागराई का जन्म खरसावां के जोजोकुड़मा गांव में 12 जुलाई 1958 को हुआ था. सोमाय गागराई पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव, कांग्रेस सेवा दल व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा एआईसीसी के सदस्य भी रहे. सोमाय गागराई मनरेगा के जिला समन्वयक भी रहे थे. सोमाय गागराई की हत्या चक्रधरपुर में 17 फरवरी 2008 को हुई थी.

ये भी पढ़ें…

सोलर पंप योजना से झारखंड के 48,000 किसानों की बढ़ी आमदनी, खेती की लागत घटी

टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola