बाइक व साइकिल की टक्कर में बालक समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक व साइकिल की टक्कर में बालक समेत तीन घायल

बाइक व साइकिल की टक्कर में बालक समेत तीन घायल

विज्ञापन

चंदवा. एनएच-99 पर हिसरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, रांची से बाइक पर सवार होकर दो सचिवालय कर्मी चतरा जा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक बच्चा साइकिल लेकर सड़क पर आ गया, जिससे बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में साइकिल सवार बालक विजय गंझू (10 वर्ष, ग्राम वृंदा) गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, दोनों बाइक सवार युवकों को भी चोटें आयीं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ तरुण जोश लकड़ा ने प्राथमिक उपचार किया. बालक के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. सुहागिनों ने श्रद्धा के साथ की वट सावित्री की पूजा

बेतला. जेठ माह की तपती गर्मी के बीच शनिवार को बेतला समेत आसपास के इलाकों में वट सावित्री का व्रत धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया. अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुबह से ही वट वृक्षों के नीचे महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा. भीषण गर्मी की परवाह किये बिना सैकड़ों सुहागिनें नंगे पांव चलकर पूजा स्थलों तक पहुंचीं. सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने पूरी निष्ठा के साथ बरगद पेड़ को जल अर्पित किया. इसके बाद सूत के कच्चे धागे से वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर मन्नत मांगी. सुहागिनों ने एक साथ बैठकर सती सावित्री की कथा सुनी. पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और आपस में सिंदूर लगाकर बधाई दी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola