अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

Updated:
विज्ञापन
अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनायी गयी. इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की. सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और विशेष शृंगार कर पूजा स्थलों पर पहुंचने लगी थीं. विभिन्न पूजा स्थलों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ : जिले के डीसी आवास परिसर, गुरुद्वारा रोड, नगर पंचायत कार्यालय रोड, जुबली चौक तथा चंदनडीह सहित विभिन्न इलाकों में वट वृक्ष के नीचे महिलाओं को सामूहिक रूप से पूजा करते देखा गया. सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर सावित्री एवं सत्यवान की कथा का श्रवण किया. पूजा के दौरान वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर सिंदूर, धूप, दीप, फूल एवं फल अर्पित किये गये. पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और परिवार की सुख-शांति की कामना की. सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है वट सावित्री : मौके पर मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है. यह व्रत माता सावित्री के पतिव्रता धर्म, समर्पण और अटूट निष्ठा की याद में मनाया जाता है. महिलाएं इस व्रत को पति की दीर्घायु एवं वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के साथ करती हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola