अगलगी से दो लाख रुपये की संपत्ति खाक
Updated at : 26 Jan 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ़ : बालूमाथ प्रखंड के बसिया पंचायत अन्तर्गत नगड़ा ग्राम के साव टोला में मंगलवार रात दो घरों में आग लग जाने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी़ यह घटना नगड़ा ग्राम के हुसैनी साव व बाला साव के घर घटी़ घटना मंगलवार देर रात की है़ जानकारी के […]
विज्ञापन
बालूमाथ़ : बालूमाथ प्रखंड के बसिया पंचायत अन्तर्गत नगड़ा ग्राम के साव टोला में मंगलवार रात दो घरों में आग लग जाने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी़ यह घटना नगड़ा ग्राम के हुसैनी साव व बाला साव के घर घटी़ घटना मंगलवार देर रात की है़ जानकारी के अनुसार बाला साव और हुसैनी साव प्रतिदिन के तरह खाना खा कर सो रहे थे़ इसी बीच रात करीब दो बजे उन्हें अपने घर में आग लग जाने की सूचना बगल के घर वालों द्वारा शोर मचाने के बाद मिली़ ग्रामीणों की सहायता से बुधवार सुबह तक आग पर काबू पाया गया़
इस अगलगी में दोनों ही परिवार का कई बोरा चावल, धान, आलू, कपड़े, जमीन के कागजात, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कई जरूरत के सामान जल गये़ इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने अंचलाधिकारी बालूमाथ से मुआवजे की मांग की़ आग बुझााने में ग्राम के ही नेमा साव, बढ़न साव, कनहाई साव, गोवर्धन साव, खैटा साव, राजेंद्र साव, रघु साव, बालेश्वर साव, कारू साव, दिपन साव, रामचंद्र साव, हरिशचंद्र साव समेत कई लोग जुटे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




