अमेरिका ने खोज निकाला अपना दूसरा पायलट, लेकिन ईरान से सुरक्षित निकालना बाकी, भीषण लड़ाई जारी 

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी विमान से उड़ान भरता एक पायलट. फोटो- एक्स.

US Recovers Missing Pilot in Iran: अमेरिका ने अपने खोए हुए दूसरे पायलट को खोज निकाला है. उसे बचाने के लिए भीषण गोलीबारी चल रही है. अभी इस बचाव दल का ईरान से बाहर निकलना बाकी है.

विज्ञापन

US Recovers Missing Pilot: दो दिन पहले अमेरिका का एक F-15 E फाइटर जेट ईरान में दुर्घटनाग्रस्स हो गया था. इसमें से एक पायलट बच गया था, लेकिन दूसरा पायलट ईरान में ही फंस गया था. इस लापता पायलट की खोज के लिए खोजबीन की जा रही थी. ईरान ने भी उसे पकड़ने के लिए बड़ा ईनाम घोषित किया था. लेकिन ईरान उसे ढूंढता इससे पहले ही अमेरिका ने ‘दुश्मन की मांद’ में घुसकर अपने पायलट को बचा लिया है. 

विज्ञापन

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, गिराए गए F-15E विमान के दूसरे क्रू सदस्य को भी भारी गोलीबारी के बाद खोज लिया गया है. अमेरिकी सरकार के एक सूत्र के अनुसार, ईरान में रात के दौरान गिराए गए F-15E विमान के लापता क्रू सदस्य का पता लगा लिया गया है और उसे बचाने की कोशिश की गई. हालांकि, इस दौरान भीषण गोलीबारी (फायरफाइट) हुई. खबर लिखे जाने तक ईरान के भीतर अमेरिकी ऑपरेशन जारी है.

एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि लापता क्रू सदस्य को ढूंढ लिया गया है, लेकिन वह अभी सुरक्षित नहीं है. बचाव दल को उसे ईरान से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना बाकी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, वह क्रू सदस्य अभी तक ईरान की सीमा से बाहर नहीं निकाला जा सका है.

जारी संघर्ष के कारण उस व्यक्ति और बचाव अभियान में शामिल अन्य लोगों के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है. इसलिए एक सक्रिय और जारी बचाव अभियान है, लेकिन वह एयरमैन अभी तक ईरान से बाहर सुरक्षित नहीं पहुंचा है.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप का दावा: तेहरान पर जबरदस्त हमला, ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर मारे गए, शेयर किया वीडियो

ये भी पढ़ें:- ईरान ने अमेरिका की खिल्ली उड़ाई, फोटो शेयर कर बोला; लो हो गया रिजीम चेंज…

पायलट को एयरमैन क्यों कहा?

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यहां अमेरिकी सैन्य भाषा में ‘एयरमैन’ शब्द का मतलब जरूरी नहीं कि पुरुष हो. यानी इस व्यक्ति का लिंग (जेंडर) अभी अज्ञात है. अमेरिकी बचाव दल को अब भी उस व्यक्ति को सफलतापूर्वक ईरान से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है और अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

अमेरिका ने अपने पायलट को बचाने के लिए लगाया था पूरा जोर

ईरान ने अमेरिका के एक एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल जहाज को मार गिराने का दावा किया था. इस जहाज के गिरने के बाद ही वह पायलट लापता हुआ था. इसे पकड़ने वाले के लिए ईरान ने 66,000 डॉलर ईनाम का ऐलान किया था. वहीं, इसे खोजने के लिए अमेरिकी खोजी जहाज ईरानी आसमान में चक्कर लगा रहे थे. इसी दौरान एक और हेलीकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हुआ था, हालांकि इस दुर्घटना में पायलट सुरक्षित बच गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola