मालदा कांड में ‘विलेन’ कौन? TMC ने 3 फोटो जारी कर किया बड़ा धमाका
टीएमसी ने इन 3 लोगों को बताया है जजों को बंधक बनाने के मामले का मास्टरमाइंड.
TMC on Malda Controversy: मालदा जिले में जजों के घेराव पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है. टीएमसी ने सोशल मीडिया में इस कांड के 3 ‘मास्टरमाइंड’ के नाम जारी किये हैं. उसने भाजपा पर बंगाल को अस्थिर करने का लगाया आरोप. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
TMC on Malda Controversy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच मालदा के कालियाचक में न्यायिक अधिकारियों (जजों) को बंधक बनाये जाने की घटना ने नया और भयंकर मोड़ लिया है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बंगाल को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए मालदा कांड के 3 ‘मास्टरमाइंड’ के नामों का खुलासा किया. टीएमसी का दावा है कि ये तीनों बीजेपी के ‘एजेंट’ के रूप में काम कर रहे थे और इन्होंने ही पूरी अशांति की पटकथा लिखी थी.
TMC के निशाने पर ये 3 लोग
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने सोशल मीडिया के जरिये उन चेहरों को बेनकाब करने का दावा किया है, जो मालदा की हिंसा और जजों के घेराव के पीछे थे.
- जयंत कांत (पुलिस ऑब्जर्वर, मोथाबाड़ी): टीएमसी का सबसे गंभीर आरोप पुलिस ऑब्जर्वर जयंत कांत पर है. पार्टी का दावा है कि वह बिहार की एक वरिष्ठ भाजपा महिला नेता के पति हैं और उन्होंने ही इस अशांति को शह दी थी.
- मौलाना मोहम्मद शाहजहां अली कादरी (ISF उम्मीदवार) : मोथाबाड़ी से आईएसएफ उम्मीदवार शाहजहां अली पर आंदोलन करने का आरोप है. टीएमसी के अनुसार, वे बीजेपी के ‘मल्टी-लेयर्ड’ एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे. फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में हैं.
- मोफक्केरुल इस्लाम (AIMIM नेता) : टीएमसी ने 2021 के एआईएमआईएम उम्मीदवार मोफक्केरुल इस्लाम को इस पूरे प्रकरण का असली ‘मास्टरमाइंड’ करार दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल ने हर खिलाड़ी को पहचान लिया है
टीएमसी ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा बंगाल को अस्थिर करने का ऑपरेशन चला रही है. पार्टी के अनुसार, बंगाल की जनता ने अब ‘हर डॉट्स’ को जोड़ लिया है. इन साजिशकर्ताओं के असली चेहरों को पहचान लिया है. टीएमसी का आरोप है कि ये तथाकथित एजेंट मतदाताओं को भ्रमित करने और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए भाजपा के इशारे पर काम कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
सियासी घमासान तेज
मालदा जिले में जजों को बंधक बनाने की घटना की पहले से ही NIA जांच चल रही है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सख्त रुख अपनाये हुए है. ऐसे में टीएमसी का यह नया ‘एजेंट’ वाला एंगल चुनाव से पहले आग में घी डालने जैसा है. भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताया है, लेकिन टीएमसी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इन नामों के जरिये जनता के बीच भाजपा की ‘साजिश’ को उजागर करेगी.
इसे भी पढ़ें
मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए