किसान का अपहरण, 25 लाख रुपये फिरौती मांगी

Updated at : 26 Jan 2017 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
किसान का अपहरण, 25 लाख रुपये फिरौती मांगी

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर निवासी झालो ठाकुर का अपहरण अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार शाम टुढ़ामु चंदवा से कर लिया़ अपहरणकर्ताओं ने झालो ठाकुर को छोड़ने के एवज में 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की है़ परिजनों ने बताया की झालो ठाकुर मंगलवार को बकरी चराने टुढ़ामु जंगल गये थे़ वहीं अपराधियों […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर निवासी झालो ठाकुर का अपहरण अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार शाम टुढ़ामु चंदवा से कर लिया़ अपहरणकर्ताओं ने झालो ठाकुर को छोड़ने के एवज में 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की है़ परिजनों ने बताया की झालो ठाकुर मंगलवार को बकरी चराने टुढ़ामु जंगल गये थे़
वहीं अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया़ थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद ने बताया की झालो ठाकुर बालूमाथ थाना क्षेत्र के रहनेवाले है़ घटनास्थल चंदवा थाना में पड़ता है़ समाचार लिखे जाने तक झालो ठाकुर का कुछ भी पता नहीं चल पाया था़ बालूमाथ और चंदवा पुलिस संभावित ठिकाने पर छापामारी कर रही है़ वहीं कुछ लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola