31 से पहले प्रज्ञा केंद्रों के रिक्त पद भर लें : डीसी

Updated at : 07 Oct 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
31 से पहले प्रज्ञा केंद्रों के रिक्त पद भर लें : डीसी

उपायुक्त ने प्रज्ञा केंद्र व सीएसपी संचालकों के साथ बैठक की लातेहार : समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी संचालकों के साथ एक बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि एक नवंबर से योजनाओं की राशि का भुगतान प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी के […]

विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रज्ञा केंद्र व सीएसपी संचालकों के साथ बैठक की
लातेहार : समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी संचालकों के साथ एक बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि एक नवंबर से योजनाओं की राशि का भुगतान प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी के माध्यम किया जायेगा. इसके लिये प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी की जिम्मेवारी महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने बताया कि अन्य विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी के माध्यम से मिलेगा. उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिले के 115 पंचायतों में 31 अक्तूबर से पहले प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी संचालकों का पद किसी भी परिस्थिति में भर लेने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाया जाना है. इसके लिये उन्होंने प्रज्ञा केंद्रों को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया. उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि एक ही संचालक प्रज्ञा केंद्र और सीएसपी का संचालन किसी भी हाल में नहीं करेगा और ऐसा पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, डीआइओ दीपक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद, अंचलाधिकारी ललन कुमार, प्रज्ञा केंद्र के परियोजना पदाधिकारी रितेश कुमार समेत प्रज्ञा केंद्र एवं एसएसपी के संचालक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola