डोड़का पुल के पास सड़क पर बिखरे गिट्टी से फिसली बाइक, युवक गंभीर

Updated at : 05 Apr 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
डोड़का पुल के पास सड़क पर बिखरे गिट्टी से फिसली बाइक, युवक गंभीर

डोड़का पुल के पास सड़क पर बिखरे गिट्टी से फिसली बाइक, युवक गंभीर

विज्ञापन

चंदवा़ थाना क्षेत्र में चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर डोड़का पुल के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक बोदा निवासी तस्लीम अंसारी (पिता सराफत अंसारी) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बाइक से माल्हन से चंदवा की ओर आ रहा था, तभी यह घटना हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला जीएसबी मटेरियल लंबे समय से सड़क पर बिखरा हुआ है. इसी दौरान बाइक का पहिया गिट्टी पर चढ़ गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि इरशाद मुन्ना, झामुमो नेता नौशाद अंसारी, मो सरफराज समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना. डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर और चेहरे पर चोट आयी है, उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर बिखरे जीएसबी मटेरियल को अविलंब हटाने की मांग की है. जंगली सूकर के हमले से ग्रामीण घायल

गारू. प्रखंड के बारेसांढ़ वन क्षेत्र के अक्सी पंचायत अंतर्गत बंदुआ गांव में एक जंगली सूकर ने अचानक गांव के ही बिहारी यादव पर हमला कर दिया. इसमें बिहारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल बिहारी यादव को तुरंत महुआडांड़ अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. घटना की सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी मौके पर पहुंच कर पीड़ित को सरकार की ओर से मिलने वाली उचित मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया. इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलों और खतरों को उजागर कर दिया है. ग्रामीणों ने वन प्रशासन से अपील की है कि ऐसे जंगली जानवरों के हमलों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाये जायें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola