छऊ नृत्य व ट्राइबल फैशन शो ने बिखेरी झारखंडी संस्कृति की छटा

Updated:
विज्ञापन
छऊ नृत्य व ट्राइबल फैशन शो ने बिखेरी झारखंडी संस्कृति की छटा

छऊ नृत्य व ट्राइबल फैशन शो ने बिखेरी झारखंडी संस्कृति की छटा

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम जिला खेल मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जनसहभागिता से ही विकास को मिलेगी गति : विधायक : समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने आम जनता से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील की. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने लातेहार की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित किया. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और यह जनसहभागिता से ही संभव है. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने भी जिले की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए शुभकामना दी. इंडियन रोलर बैंड और छऊ नृत्य का रहा जलवा : स्थापना दिवस समारोह में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड की रोमांचक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया. इसके साथ ही पारंपरिक छऊ नृत्य और ट्राइबल फैशन शो के माध्यम से स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं की समृद्ध झलक देखने को मिली. मैदान में लगे फूड फेस्टिवल में लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में जिले के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत काफी संख्या में आमजन मौजूद थे. सभी ने इस आयोजन को जिले के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक बताया. इस समारोह ने लातेहार के स्थापना उत्सव को यादगार बना दिया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola