लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीसी

Updated at : 06 Oct 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीसी

जिला समन्वय समिति की बैठक लातेहार : जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में बुधवार को हुई. बैठक में उपायुक्त श्री गुप्ता ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश जिले के सभी विभाग के प्रधानों को दिया. बैठक में मानव संपदा के अंतर्गत प्रखंडों […]

विज्ञापन
जिला समन्वय समिति की बैठक
लातेहार : जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में बुधवार को हुई. बैठक में उपायुक्त श्री गुप्ता ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश जिले के सभी विभाग के प्रधानों को दिया. बैठक में मानव संपदा के अंतर्गत प्रखंडों में पड़े लंबित मामलों पर विचार विमर्श किया गया. उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि बालूमाथ में 39, चंदवा में 35, गारू में 40, हेरहंज में दो, मनिका में 17, महुआडांड़ में 62 एवं लातेहार में 11 मामले लंबित हैं. उन्होंने इन मामलों का 10 अक्तूबर तक निबटारा करने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के क्रम में स्वच्छता मिशन के तहत प्रखंडों में बनाये जा रहे शौचालयों की जानकारी उपायुक्त ने ली. ग्राम सभा में शौचालयों का चयन प्रमुखता से करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया.
लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के हेठपोचरा में लक्ष्य के अनुरूप शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है. उपायुक्त ने अन्य सभी बीडीओ को 30 अक्तूबर तक शौचालयों का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का पोषाहार गबन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. जिला सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में विधवा पेंशन का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने का निर्देश दिया.
गारू प्रखंड में शीघ्र बिजली का काम पूरा करें : उपायुक्त ने आदिम जनजाति के लोगों को कैंप लगा कर राशन देने का निर्देश दिया. बिजली विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने गारू प्रखंड में शीघ्र ही बिजली कार्य को पूर्ण करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया.
एसडीआरएफ के तहत फसल नुकसान से संबंधित आवेदनों को तीन दिन के अंदर स्वीकृत करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. उपायुक्त ने मनिका, गारू, चंदवा और बरवाडीह अंचल को छोड़ शेष अंचलों में 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य शुरू करने का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया. बैठक में अपर समाहर्ता नेलसन एयोन बागे, सिविल सर्जन राजेश्वर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, शैल प्रभा कुजूर, शिवनंदन बड़ाइक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola