आज फूंका जायेगा बिजलीकर्मियों का पुतला
Updated at : 29 Aug 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

छह सितंबर से जमीन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग पर किया जायेगा आंदोलन बरवाडीह : मनिका विधान सभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में बरवाडीह प्रखंड समेत जिले की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर राजद ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है. आंदोलन की शुरुआत सोमवार से की […]
विज्ञापन
छह सितंबर से जमीन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग पर किया जायेगा आंदोलन
बरवाडीह : मनिका विधान सभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में बरवाडीह प्रखंड समेत जिले की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर राजद ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है. आंदोलन की शुरुआत सोमवार से की जायेगी. पूर्व विधायक ने कहा कि प्रखंड के लोग विद्युत समस्या से त्रस्त हैं, इसके लिए स्थानीय विद्युत अधिकारी समेत उच्च अधिकारी दोषी हैं. बरवाडीह में नियमित बिजली आपूर्ति बहाली, कार्यरत अधिकारियों को बरवाडीह मुख्यालय में नियमित रहने समेत विद्युत समस्या को लेकर 29 अगस्त को विरोध प्रदर्शन व अधिकारियों का पुतला दहन कार्यक्रम किया जायेगा.
6 सितंबर से जमीन की विभिन्न समस्या को लेकर आंदोलन किया जायेगा. वर्तमान में जमीन की रसीद काटने में कई तरह के नये नियम लागू कर जमीन धारकों को परेशान किया जा रहा है व उनसे पैसे की वसूली की जा रही है. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी, रविंद्र राम, मो सईद, मो हदिस अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




