Chetak से लेकर iQube तक, भारत में सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट यहां देखें

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Apr 2026 1:13 PM

विज्ञापन

बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब

TVS iQube, Ather Rizta, Bajaj Chetak, Hero Vida और Suzuki e Access भारत में 2026 के सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं. ये बेहतर रेंज, मजबूत बिल्ड और फीचर्स के साथ आते हैं.

विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहकों के सामने विकल्पों की भरमार है. लेकिन जब बात आती है भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की, तो कुछ ब्रांड्स अपनी क्वाॅलिटी, परफॉर्मेंस और सर्विस नेटवर्क के कारण सबसे आगे हैं. यहां हम आपके लिए ऐसे 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट लेकर आये हैं, जिन्हें आप निश्चिंत होकर खरीद सकते हैं.

TVS iQube- बेस्ट सेलर

TVS Motor Company का iQube भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला ई-स्कूटर है. यह iQube, iQube S और iQube ST वेरिएंट्स में आता है. कीमत ₹94,999 से ₹1.61 लाख तक है और बैटरी विकल्प के अनुसार इसकी रेंज 94 से 212 किमी तक जाती है.

Ather Rizta- फैमिली फ्रेंडली

Ather Rizta अपने फंक्शनल डिजाइन और फीचर्स के कारण परिवारों में लोकप्रिय है. इसकी रेंज 123 से 159 किमी है और कीमत ₹1.04 लाख से ₹1.30 लाख तक जाती है.

Bajaj Chetak- ऑल-मेटल बॉडी

Bajaj Chetak EV अपनी मजबूत ऑल-मेटल बॉडी और रिफाइन्ड बिल्ड क्वॉलिटी के लिए जाना जाता है. इसकी रेंज 113 से 151 किमी है और कीमत ₹89,500 से ₹1.22 लाख तक है.

Hero Vida- किफायती और फीचर-पैक्ड

Hero MotoCorp का Vida V2 और VX2 सीरीज अफॉर्डेबिलिटी और फीचर्स का बेहतरीन संतुलन देती है. इसमें पोर्टेबल चार्जिंग का ऑप्शन भी है. कीमत ₹73,850 से ₹1.40 लाख और रेंज 92 से 165 किमी तक है.

Suzuki e Access- नया खिलाड़ी

Suzuki e Access भारतीय बाजार में नया एंट्रेंट है. इसकी कीमत ₹1.88 लाख है और यह 95 किमी की रेंज देता है.

यह भी पढ़ें: LEAF: मोदी सरकार की नयी पहल से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मिलेगी रफ्तार, चार्जिंग होगी आसान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola