मनरेगा के प्रावधानों का अनुपालन जरूरी: डीडीसी

Updated at : 26 Aug 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा के प्रावधानों का अनुपालन जरूरी: डीडीसी

लातेहार : उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना नहीं, बल्कि एक्ट है. इसके हर प्रावधान का अनुपालन आवश्यक है. इस कार्य में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. श्री सिंह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने प्रखंड […]

विज्ञापन
लातेहार : उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना नहीं, बल्कि एक्ट है. इसके हर प्रावधान का अनुपालन आवश्यक है. इस कार्य में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. श्री सिंह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रही मनरेगा की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. श्री सिंह ने बैठक में पंचायतवार विकास योजनाओं की समीक्षा की.
श्री सिंह ने कहा कि दिसंबर तक मनरेगा की चालू योजनाओं को पूर्ण करें बैठक में प्रखंड प्रमुख अशोक सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद, मुखिया गुजर उरांव, रमली देवी, जुलेश्वर लोहरा, लाखो देवी, रंगिया देवी, पंचायत समिति सदस्य हरिओम प्रसाद, पारस प्रसाद, पंचायत सेवक मनोज प्रसाद, स्वास्तीन कुजूर, एडवर्ड तिर्की, अजरुन लकड़ा, महेश सिंह, अजरुन राम आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola