बूचीदाड़ी में एक चापानल, वह भी साल भर से खराब

Updated at : 20 Apr 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
बूचीदाड़ी में एक चापानल, वह भी साल भर से खराब

गांव के तीन कुओं का पानी हुआ दूषित लातेहार : जिला मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर बूचीदाड़ी गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पांडेयूपरा पंचायत के इस गांव में 20 से 25 आदिवासी परिवारों के 150 सदस्य निवास करते हैं. दीगर बात तो यह है कि 150 लोगों के […]

विज्ञापन
गांव के तीन कुओं का पानी हुआ दूषित
लातेहार : जिला मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर बूचीदाड़ी गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पांडेयूपरा पंचायत के इस गांव में 20 से 25 आदिवासी परिवारों के 150 सदस्य निवास करते हैं. दीगर बात तो यह है कि 150 लोगों के बीच मात्र एक चापानल है वह भी पिछले एक वर्ष से खराब है. गांव के मुखिया त्रिशुला देवी ने कई बार पेयजल व स्वच्छता विभाग को एवं प्रखंड स्तरीय बैठक में इस समस्या को उठाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.
गांव में तीन कुआं अवश्य है, जहां से ग्रामीण पीने का पानी एवं अन्य जरूरत के लिए पानी लेते हैं. लेकिन विगत हफ्ते से कुएं का पानी काफी नीचे चला गया है. इससे कुएं का पानी दूषित हो गया है और ग्रामीण इसी दूषित पानी से काम चला रहे हैं. ग्रामीण सुरेश उरांव ने बताया कि कुआं में पानी इतना कम हो गया है कि बाल्टी भी नहीं डूबती है.
एक बाल्टी पानी निकालने के बाद पानी खत्म हो जाता है. आधा-एक घंटा बाद कुछ पानी आता है. गांव के ही नरेश उरांव, शकुंतला उरांव, अमृता उरांव, संदीप उरांव, शिवबचन उरांव, देवबचन उरांव आदि ने बताया कि गांव में एक मात्र चापानल चार वर्ष पहले लगाया गया था. लेकिन अब इसका हेड व पाइप खराब हो चुका है.
मंत्री सरयू राय ने सभी चापानल दुरुस्त करने का दिया है आदेश : समाहरणालय में आयोजित एक बैठक में लातेहार जिला के प्रभारी मंत्री सह खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जिले के सभी खराब चापानलों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था. ग्रामीणों का कहना है कि विगत एक वर्ष से गांव में चापानल बनाने कोई नहीं आया. मंत्री के निर्देश के बाद भी अभी तक किसी ने सुध नहीं ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola