हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलरी में लूट का 10 घंटे में खुलासा, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 08 Apr 2026 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

रांची में हरिहर रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी शॉप. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी में हुई लूट का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा कर दिया. तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए और लूटे गए चांदी के जेवरात बरामद हुए. सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस को बड़ी सफलता मिली. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड की प्रीति ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

हथियार के बल पर दिया था घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:35 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान में घुसे. अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने हथियार निकालकर दुकान के कर्मचारियों को डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सहम गए.

लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद

अपराधियों ने दुकान से करीब एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे लगभग दस हजार रुपये नकद लूट लिए थे. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण लूटे गए अधिकांश चांदी के जेवरात को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल घटना को अंजाम देने में किया गया था.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता

पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. इसी दौरान तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया.

अपराधियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है.

इसे भी पढ़ें: प्रिंस खान के गुर्गे को जमशेदपुर में मिली जमानत, रंगदारी मांगने के फेर में गया था जेल

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और गश्त बढ़ाई गई है.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट से लातेहार के एएसआई नागेश्वर महतो को मिली राहत, सारे आपराधिक कार्यवाही निरस्त

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola