राशन खरीदते समय ज्यादा पैसे हो जाते हैं खर्च? इन स्मार्ट ट्रिक्स से हर महीने करें हजारों की बचत

Updated at : 08 Apr 2026 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
monthly grocery shopping tips

राशन खरीदते समय पैसे कैसे बचाएं AI image

Money Saving Tips: अगर हर महीने राशन खरीदते-खरीदते आपका बजट बिगड़ जाता है, तो अब समय है अपनी शॉपिंग आदतों को थोड़ा स्मार्ट बनाने का. सही तरीके अपनाकर आप बिना क्वालिटी से समझौता किए अपने खर्च को कंट्रोल में रख सकते हैं और धीरे-धीरे अच्छी बचत भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Money Saving Tips: हर महीने हम घर का राशन खरीदते ही हैं. यह एक ऐसा काम है जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते. आज का यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए है जिनका बजट टाइट रहता है और वे राशन खरीदते समय कुछ एक्स्ट्रा पैसों की बचत करना चाहते हैं. ग्रोसरी खरीदते समय अगर आप थोड़ा सा दिमाग लगाएं, तो इससे आपके काफी पैसे बच सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ बेकार की चीजों पर खर्च करने से बचेंगे, बल्कि अपने लिए बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट भी चुन पाएंगे. तो चलिए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बजट तय करना न भूलें

आपको हर महीने एक फिक्स बजट तैयार कर लेना चाहिए और उसे ध्यान में रखते हुए ही चीजें खरीदनी चाहिए. जब आप एक बजट तय कर लेंगे तो बेकार की चीजों में पैसे खर्च करने से बचे रहेंगे. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप महीने की शुरुआत में ही सारी बड़ी खरीदारी कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको बार-बार छोटे-छोटे खर्चे नहीं करने पड़ते. अपने बजट को ध्यान में रखते हुए प्रायोरिटी सेट करें और सभी जरूरी चीजों को पहले खरीद लें.

यह भी पढ़ें: सब्जी खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 6 जरूरी बातें, फ्रेश और केमिकल-फ्री सब्जियां चुनने में होगी आसानी

ऑफर और डिस्काउंट का उठाएं फायदा

आजकल कई सुपरमार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म्स में आये दिन एक से एक ऑफर और डिस्काउंट आते रहते हैं. आपको इनके जाल में फंसना नहीं है, बल्कि आपको ऑफर्स का फायदा उठाकर जरूरी चीजें ही खरीदनी है. अगर आप ऑफर्स और डिस्काउंट का बेहतर फायदा उठाना चाहते हैं तो बीच-बीच में कीमतों की आपस में कम्पेयर करते रहें.

बल्क में चीजें खरीदें

अगर आपका बजट सपोर्ट करता है तो आपको चावल, दाल, आटा और तेल जैसी जरूरी चीजों को एक बार में ही बल्क में खरीद लेना चाहिए. जब आप बल्क में चीजें खरीदते हैं तो आपको हर यूनिट के लिए कीमत कम चुकानी पड़ती है. इसके अलावा बल्क में शॉपिंग करने से आपको लंबे समय तक खरीदारी भी नहीं करनी पड़ती है. जब आप ऐसा करेंगे तो सिर्फ पैसे नहीं बचेंगे, आपका समय भी बचेगा.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें

ब्रांड नहीं, क्वालिटी पर ध्यान दें

अगर पैसों की बचत करनी है तो आपको इस बात को समझना होगा कि हमेशा महंगे ब्रांड्स अच्छे नहीं होते हैं. कई बार आपको लोकल या फिर कम कीमत वाले ब्रांड्स भी अच्छी क्वालिटी की चीजें प्रोवाइड कर सकते हैं. जब आप राशन खरीद रहे हों तो आपको ब्रांड पर नहीं बल्कि क्वालिटी और प्रोडक्ट की जरूरत पर ध्यान देना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके काफी पैसे बच सकते हैं.

डिजिटल पेमेंट और कैशबैक का उठाएं फायदा

अगर आप डिजिटली पेमेंट करते हैं तो आपको कई पेमेंट ऐप्स पर कैशबैक और रिवार्ड्स आसानी से मिल सकते हैं. अगर आप एक स्मार्ट तरीके से पेमेंट करते हानि, तो आपको काफी सारे पैसे कैशबैक के रूप में वापस भी मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola