सब्जी खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 6 जरूरी बातें, फ्रेश और केमिकल-फ्री सब्जियां चुनने में होगी आसानी

Updated:
विज्ञापन
vegetable buying guide

फ्रेश और केमिकल फ्री सब्जी कैसे पहचानें Ai image

Vegetable Buying Guide: अगर आप हर दिनहेल्दी खाने की कोशिश करते हैं, तो सिर्फ सब्जियां खाना ही काफी नहीं, बल्कि सही सब्जियां चुनना भी उतना ही जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप फ्रेश और केमिकल फ्री सब्जियां चुन पाएंगे.

विज्ञापन

Vegetable Buying Guide: आज के समय में हेल्दी रहने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. हेल्दी खाने की आदतें और यहां तक की हेल्दी रूटीन भी हम अपनाना शुरू कर चुके हैं. इतनी सारी कोशिशों के बावजूद क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपकी थाली में जो सब्जियां रखी हुई हैं, वे खाने में कितनी साफ़ और सुरक्षित है? कई बार बाहर से चमकदार और फ्रेश दिखने वाली सब्जियां अंदर से पूरी तरह केमिकल्स से भरी हुई होती हैं. जब आप इस तरह की सब्जयों को हर दिन खाना शुरू करते हैं तो आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ने लगता है. यह एक बड़ी वजह है कि अब सिर्फ सब्जियां खाना जरूरी नहीं है, बल्कि एक सही सब्जी का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी हो गया है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर सिर्फ फ्रेश और केमिकल फ्री सब्जियां ही पहुंचे तो आज की इस आर्टिकल को आपको जरूर पढ़ना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल रखकर आप हमेशा फ्रेश और केमिकल फ्री सब्जियां खरीद पाएंगे.

रंग और चमक पर ध्यान देना जरूरी

जो फ्रेश सब्जियां होती हैं उनका रंग नैचुरल और काफी लाइट होता है. अगर आपको कोई सब्जी ज्यादा ही चमकदार या फिर बेवजह ही गहरे रंग की दिखाई दे रही है, तो संभावना है कि उसमें केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है. एग्जाम्पल के लिए हद से ज्यादा चमकदार हरी मिर्च या फिर पालक देखने में खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिख सकती है, लेकिन फिर भी यह जरूरी नहीं है कि नेचुरल ही हो.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें

एक ही साइज की सब्जियों से बचें

अगर आपको सब्जियां एक ही साइज और और शेप की दिखाई दे रही है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि इन्हें केमिकल्स की मदद से उगाया गया हो. जब कोई सब्जी नैचुरली उगती है तो उसके शेप और साइज में थोड़ा बहुत फर्क होना तय है.

छूकर पहचानने की करें कोशिश

जब आप फ्रेश सब्जियों को छूते हैं तो ये टाइट और ज्यादा फ्रेश महसूस होती है. वहीं, अगर सब्जियां ज्यादा सॉफ्ट और चिपचिपी लगे, तो हो सकता है कि उसे काफी ज्यादा समय तक स्टोर करके रखा गया हो या फिर वह खराब हो चुकी हो. इसके अलावा बहुत ज्यादा टाइट या फिर मोम जैसी लगने वाली सब्जी, ऊपरी लेयर पर केमिकल कोटिंग की निशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

पत्तियों को देखकर करें पहचान

जब आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी या धनिया खरीद रहे हैं, तो आपको उनके पत्तों पर खास ध्यान देना चाहिए. अगर पत्ते पीले या फिर मुरझाए हुए दिखें, तो आपको समझ जाना चाहिए कि ये फ्रेश नहीं हैं. वहीं, अगर ये काफी ज्यादा चमकदार और एकदम परफेक्ट दिखे तो भी आपको सचेत हो जाना चाहिए. पत्तियों में थोड़ी बहुत खराबी होना नेचुरल होने की पहचान है.

गंध से पहचानने की करें कोशिश

जब सब्जियां फ्रेश होती हैं तो उनमें से एक नेचुरल खुशबू आती है. अगर आपको किसी सब्जी से थोड़ी अजीब और केमिकल जैसी गंध आ रही है, तो आपको उसे भूलकर भी खरीदना नहीं चाहिए. खासकर जब आप टमाटर या फिर बैंगन जैसी सब्जियां खरीद रहे हैं तो आपको इसका ज्यादा ख्याल रखना चाहिए.

मौसम को ध्यान में रखकर खरीदारी करें

आपको हमेशा सीजनल सब्जियों को खरीदने की कोशिश करनी चाहिए. जो भी सब्जियां सीजन में उगती हैं, वे काफी ज्यादा फ्रेश होती हैं और उनमें केमिकल का इस्तेमाल भी कम किया जाता है. इसके विपरीत ऑफ-सीजन सब्जियों में केमिकल का इस्तेमाल ज्यादा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola