इंडियन बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

Updated at : 08 Apr 2026 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Bank Recruitment 2026

बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

Indian Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. इंडियन बैंक की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसमें कुल 350 पदों पर भर्तियां होंगी. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

Indian Bank Recruitment 2026: इंडियन बैंक की तरफ से Specialist Officers समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2026 तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

Indian Bank Recruitment 2026: इन पदों पर वैकेंसी

इंडियन बैंक में Specialist Officers के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें Manager, Senior Manager, Manager HR, Assistant Manager Architect समेत कई अन्य पद शामिल हैं. इन पदों के लिए कुल 350 वैकेंसी निकाली गई हैं.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब Indian Bank Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक खोलें.
  • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Indian Bank Recruitment 2026 Notification PDF Check Here

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है. कई पदों के लिए ग्रेजुएशन, MBA Finance, CA, CFA या संबंधित विषय में डिग्री मांगी गई है. वहीं टेक्निकल पदों के लिए BE, BTech., MCA, MSc IT या Data Science जैसी डिग्री जरूरी हो सकती है.

Assistant Manager (Scale I) के लिए उम्मीदवार की उम्र 23 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. Manager (Scale II) के लिए न्यूनतम उम्र 23 से 25 साल और अधिकतम उम्र 33 से 35 साल तक रखी गई है. वहीं Senior Manager (Scale III) पद के लिए उम्र सीमा 25 से 27 साल से लेकर 35 से 37 साल तक हो सकती है.

कितनी होगी सैलरी?

सैलरी की बात करें तो Scale I पद के लिए बेसिक सैलरी 48,480 रुपये, Scale II के लिए 64,820 रुपये और Scale III के लिए करीब 85,920 रुपये बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई प्रोसेस

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola