बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई प्रोसेस

पढ़ती हुई स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Bank Recruitment: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह भर्ती एक अच्छा मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के कुल 104 पोस्ट में वैकेंसी निकाली गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2026 तक है.
Bank Recruitment: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (Bank Recruitment) में कुल 104 पोस्ट पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2026 तक है. कैंडिडेट्स बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए आपके पास बहुत ही कम समय बचा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस भर्ती क्या योग्यता मांगी जाती है.
Bank Recruitment: कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Career या Current Opportunities ऑप्शन पर क्लिक करें.
- Recruitment of Wealth Management Services Department लिंक पर जाएं.
- रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें.
- अब सारी डिटेल्स डालकर फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
Bank Recruitment: एलिजिबिलिटी और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए (Bank Recruitment) कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कि डिग्री होनी चाहिए. इनमें कुछ पोस्ट के लिए IT, फाइनेंस या रिलेटेड फील्ड में स्पेशल डिग्री भी मांगी जा सकती है. वहीं कुछ पोस्ट के लिए वर्क एक्सपिरियंस भी जरूरी है. इस वैकेंसी के जरिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 35 या 45 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
Bank of Baroda Recruitment 2026 Notice Check Here
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के माध्यम से वेल्थ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की वैकेंसी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-
| क्रम संख्या | पोस्ट का नाम | कुल वैकेंसी (Vacancies) |
| 1 | AVP II – Group Head | 04 |
| 2 | AVP II – Territory Head | 17 |
| 3 | Deputy Manager – Senior Relationship Manager | 70 |
| 4 | Deputy Manager – Wealth Strategist (Investment & Insurance) | 13 |
| कुल | कुल पदों की संख्या | 104 |
यह भी पढ़ें: MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




