MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती

Updated at : 03 Apr 2026 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026

सांकेतिक फोटो (Freepik)

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: एमपी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका. नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पोस्ट पर कुल 2317 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस भर्ती के जरिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी.

विज्ञापन

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है. MPESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

अगर आप भी नर्सिंग के सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है. इस वैकेंसी (MPESB Nursing Officer Recruitment 2026) के माध्यम से कुल 2317 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी. कैंडिडेट्स MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इम्पॉर्टेंट डेट्स 

  • अप्लाई शुरू होने की डेट– 06 अप्रैल 2026
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट– 20 अप्रैल 2026
  • फॉर्म में सुधार की लास्ट डेट– 25 अप्रैल 2026 तक

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

  • नर्सिंग ऑफिसर: कैंडिडेट्स ने 12वीं (Physics, Chemistry, Biology) के साथ BSc Nursing या GNM डिप्लोमा किया हो.  साथ ही, मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. 
  • सिस्टर ट्यूटर: इसके लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में MSc Nursing की डिग्री होनी चाहिए और 1 साल का एक्सपिरियंस मांगा जा सकता है. 
  • आयु सीमा: इस भर्ती के माध्यम से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 Notification Check Here

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Nursing Officer & Sister Tutor 2026 लिंक खोलें. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट बटन पर क्लिक करें प्रिंट निकाल लें. 

सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स 

इस भर्ती (MPESB Nursing Officer Recruitment 2026) के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 ते तहत सैलरी मिलेगी. नीचे वैकेंसी डिटेल्स देख सकते हैं. 

पोस्ट का नाम कुल पद 
नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer)2,099
सिस्टर ट्यूटर (Sister Tutor)218
कुल योग (Total Vacancies)2,317

यह भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, जल्दी करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola