UP में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, जल्दी करें अप्लाई

Updated at : 02 Apr 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
UPSSSC UPPCB Recruitment 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है. उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) में कई पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है.

विज्ञापन

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 115 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2026 तक है. 

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • UPCB Various Post Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • PET रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें. 
  • अपना डिटेल्स डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजिबिलिटी और वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नाम (Post Name)कुल पद (Total Post)शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
मॉनिटरिंग असिस्टेंट3512वीं (साइंस स्ट्रीम) पास
जूनियर इंजीनियर (JE)29 सिविल/एनवायरमेंटल/ केमिकल में इंजीनियरिंग डिप्लोमा
अकाउंटेंट / ऑडिटर22कॉमर्स में ग्रेजुएशन (BCom) की  डिग्री
साइंटिफिक असिस्टेंट15• केमिस्ट्री, एनवायरमेंटल साइंस या रिलेटेड सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन 
लॉ असिस्टेंट04लॉ में बैचलर (LLB) की डिग्री
लैब असिस्टेंट0212वीं (साइंस) पास और लैब वर्क का एक्सपिरियंस  

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026 Notice Check Here

आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स 

इस भर्ती के माध्यम से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.  UPSSSC की इस वैकेंसी के जरिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 और 2 के तहत सैलरी मिलेगी. साइंटिफिक असिस्टेंट के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 35400 से 112400 रुपये प्रति माह होगी. 

यह भी पढ़ें: सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola