सीआरपीएफ जनता की सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर
Updated at : 20 Apr 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 150 ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया बरवाडीह : सीआरपीएफ 112 कंपनी के कमांडेंट राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को लाभर पिकेट के परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 150 ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. सहायक कमांडेंट निशांत सूद ने कहा कि इस […]
विज्ञापन
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 150 ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया
बरवाडीह : सीआरपीएफ 112 कंपनी के कमांडेंट राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को लाभर पिकेट के परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 150 ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया.
सहायक कमांडेंट निशांत सूद ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सामंजस्य को बनाये रखने के उद्देश्य से किया जाता है.
हमारा उद्देश्य पुलिस एवं जनता के बीच संबंध प्रगाढ़ बनाना है. सीआरपीएफ जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है. पुलिस एवं जनता के आपसी सहयोग एवं सामंजस्य से ही अपराध एवं उग्रवाद मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है. मौके पर सीआरपीएफ एफ/112 बटालियन के फार्मासिस्ट पीके जेना, एसआइ एमपी सिंह, रविंटु सिंह, कुमार अभिषेक, प्रेम राज कलसाई, अनिल मरांडी, राजेश मालविया समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




