बांस चोरी के संदेह में युवक की बेरहमी से पिटाई की, इलाज के दौरान मौत

झारखंड के कोडरमा में बांस चोरी के संदेह में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
नवलशाही: नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में बांस चोरी के संदेह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोंगोडीह निवासी धुरुप साव (34 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रविवार देर शाम धुरुप साव अपने घर की छत से दो-तीन बांस उतार रहा था.
इसी दौरान उनके पड़ोसी डीजे संचालक सूरज साव, उसके पिता मोहन साव और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और बांस चोरी करने का आरोप लगाते हुए धुरुप के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. जिसके बाद वे लगो धुरुप को गांव के पीछे ले गये, जहां लाठी और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी मृतक की मां ने बताया कि मारपीट के बाद धुरुप किसी तरह घायल अवस्था में घर पहुंचा और खून की उल्टी करने लगा.
पूछने पर उसने बताया कि सूरज साव, मोहन साव और उनके साथियों ने उसकी पिटाई की है़ घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्थानीय मुखिया की मदद से धुरुप को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी.
आरोपी घर छोड़कर फरार
घटना के बाद आरोपी सूरज साव और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़ परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है़ पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










