जिला होटल संघ ने नगर अध्यक्ष का किया स्वागत
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 9:36 PM
कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया.
कोडरमा. जिला होटल संघ द्वारा नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे एवं झुमरी तिलैया नगर और होटल व्यवसाय के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. मौके पर होटल तारा टावर, सेंटर स्क्वायर होटल, ग्रैंड सूर्या, सुंदर होटल, सुदामा होटल, शगुन बैंक्वेट होटल, होटल कृष्णा इंटरनेशनल, युवराज होटल, छाबड़ा लॉज, ड्रीम इन होटल, एमआर होटल, द सौरव, यादव होटल, अप्सरा होटल के मालिक मौजूद थे.
डोमचांच में आज निकाला जायेगा मंगला जुलूस
डोमचांच. रामनवमी को लेकर श्रीराम चौक पर बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता राजेश कुमार ने की. बैठक में रामनवमी में निकलने वाली सभी झांकियों का स्वागत करने का निर्णय लिया गया. वहीं पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष मंजीत कुमार उर्फ मंटू मेहता, उपाध्यक्ष किशोर कुमार मेहता, सुरेंद्र कुमार मेहता, विकास कुमार, सचिव राकेश साव, सहसचिव बिट्टू मेहता, संतोष मोदी, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सिन्हा, मीडिया प्रभारी मुकेश गोस्वामी बनाये गये. वहीं श्रीराम जन्मोत्सव अखाड़ा महासमिति डोमचांच द्वारा 24 मार्च को मंगला जुलूस निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










