शहरी क्षेत्र में बाधित न हो जलापूर्ति : डीसी

Updated:
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में बाधित न हो जलापूर्ति : डीसी

डीसी ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

: डीसी ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया कोडरमा बाजार. डीसी ऋतुराज ने शनिवार को कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही शहरवासियों से उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए नगर प्रशासक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीसी ने नगर प्रशासक को कहा कि योजनाओं का चयन और क्रियान्वयन इस तरह से करें, जिससे शहरवासियों को समुचित लाभ मिले. पेयजलापूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में पेयजलापूर्ति बाधित न हो. शहरवासियों को नियमित रूप से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो. इसके बाद डीसी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. ध्वजाधारी धाम का निरीक्षण कर उपायुक्त ने वहां की सुविधाओं और समस्याओं का आकलन किया. साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया़ डीसी ने ध्वजाधारी धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध कराने, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने आदि का निर्देश दिया़ टाउन हॉल निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए डीसी ने टाउन हॉल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने और समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने काे कहा. मौके पर एसडीओ रिया सिंह, नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola