संविधान की रक्षा के लिए विनोद सिंह के पक्ष में करें वोट : राजकुमार

देश की जनता दस वर्षों से छली गयी है़
जयनगर. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी माले नेता विनोद सिंह के पक्ष में राजद व माले नेताओं ने सिंगारडीह, डुमरडीहा, फोरलेन चौक, खेडोबर, कंद्रपडीह आदि गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया़ इस दौरान लोगों से अपील की गयी कि संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करें. अभियान के दौरान राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि देश में बदलाव की जरूरत है, तभी संविधान व लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा़ जनता की आवाज सड़क से सदन तक जाये, इसके लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजय बनायें. एक्टू जिला सचिव सह मजदूर नेता विजय पासवान ने कहा कि देश की जनता दस वर्षों से छली गयी है़ अब मौका आया है जवाब देने का़ मौके पर तसवर खान, अशोक यादव, विनय सिंह, महेश यादव, विनोद यादव, सूरज कनौजिया, राकेश यादव, नंदिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बनी रणनीति डोमचांच. इंडिया गठबंधन की बैठक बेहराडीह स्थित माले जिला सचिव राजेंद्र मेहता के आवास पर हुई. बैठक में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह को विजयी बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी. बैठक में जिला सचिव श्री मेहता ने कहा कि इंडिया गठबंधन कोडरमा लोकसभा सीट पर मुस्तैदी से चुनाव लड़ रहा है. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया. मौके पर कांग्रेस की लीलावती मेहता, एपवा राज्य सचिव गीता मंडल, कांग्रेस की नंदिता, अनिता देवी, प्रखंड सचिव विनोद पांडेय, झामुमो नेता शैलेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




