ऑटो रिक्शा परिवहन संघ ने किया अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान
Published by : PRAVEEN Updated At : 24 Mar 2025 10:14 PM
ऑटो रिक्शा परिवहन संघ ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका है़ इसके तहत संघ ने सांकेतिक रूप से धरना दिया़
कोडरमा बाजार. ऑटो रिक्शा परिवहन संघ ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका है़ इसके तहत संघ ने सांकेतिक रूप से धरना दिया़ बाद में अनिश्चितकालीन धरना व हड़ताल का ऐलान किया. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एनएच -31 पर पूर्ण रूप से इ -रिक्शा का परिचालन बंद होना चाहिए़ हमें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय से एक ऑटो वाहन उपलब्ध कराया गया है, जिससे परिवार का भरण -पोषण करते हैं. विभाग को भी ऋण के रूप में 3,383 रुपये अदा करते हैं. रिक्शा व इ- रिक्शा का परिचालन एनएच 31 पर नियमों के खिलाफ हो रहा है़ इस पर नियंत्रण करने की जरूरत है़ कई बार इस संबंध में आवाज उठायी गयी, परंतु परिवहन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ा है़ मौके पर कई ऑटो रिक्शा चालक मौजूद थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










