ग्रिजली कॉलेज में छह दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ
Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Mar 2026 6:42 PM
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में छह दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
व्यावहारिक कौशल मानव जीवन को सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर करता है. कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में छह दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन निशा रॉय, महाविद्यालय प्राचार्य एवं सभी सहायक प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया. तत्पश्चात प्राचार्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. प्रथम दिन नंदी फाउंडेशन, हैदराबाद की सॉफ्ट स्किल डेवलपर निशा रॉय ने आइएम यूनिक, प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं मॉडेल टू मोल्ड विषयों पर विशेष जानकारी दी. उन्होंने प्रशिक्षुओं को विभिन्न उपकरणों एवं तकनीकों से अवगत कराते हुए बताया कि व्यावहारिक कौशल मानव जीवन को सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर करता है. अतः सभी को अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए क्रियाशील होना चाहिए. इस अवसर पर बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु, सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा कुमारी, विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार सहित शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार, ओंकार कुमार आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










