कोडरमा में लोहा लदा ट्रेलर पलटा, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
कोडरमा में एक लोहा लदा ट्रेलर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. जिन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया है.
विकास कुमार, कोडरमा : कोडरमा जिला के रांची-पटना मार्ग पर लोहा लदा ट्रेलर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घटना सोमवार सुबह कोडरमा घाटी के पास स्थित नौवा माइल पर हुई है. मृतकों की पहचान मुन्ना राय (40 वर्ष, पिता- योगी राय बिहार के मोतिहारी निवासी) और पांची लाल राय (48 वर्ष, पिता बुधन राय बिहार के हाजीपुर निवासी ) के रूप में हुई है. जबकि घायल का नाम रमेश यादव है. वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है.
ट्रेलर में लोहा लोड कर बंगाल से बिहार ले जाया जा रहा था
जानकारी के अनुसार ट्रेलर (नंबर डब्ल्यूबी-15सी-5919) में बंगाल से लोहा लोड कर बिहार ले जाया जा रहा था. इस दौरान कोडरमा घाटी नौवा माइल के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रेलर पर सवार तीनों लोग बुरी तरह फंस गए. जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो वह तुरंत ही रवाना हो गयी. इसके बाद वहां पर पहुंचकर क्रेन की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला.
घायल रमेश यादव रिम्स रेफर
आनन फानन में सभी घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मुन्ना राय व पांची लाल राय को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल रमेश यादव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.
Also Read: Road Accident: झारखंड से बिहार जा रही कार को कोडरमा में टेलर ने मारी टक्कर, 2 गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










