रामनवमी पूजा समिति भोंडो के अध्यक्ष बने राजकुमार

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पूजा समिति भोंडो के अध्यक्ष बने राजकुमार

भोंडो में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

चंदवारा. भोंडो में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. अध्यक्ष राजकुमार साव, उपाध्यक्ष युवराज मिर्धा, सचिव मनोज शर्मा, उप सचिव सुरेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष सुखदेव साव, उप कोषाध्यक्ष मेघनाथ साव, निदेशक बासुदेव साव, उप निदेशक महावीर साव, संगठन मंत्री शत्रुघ्न साव, व्यवस्थापक मंत्री नारायण साव, उप व्यवस्थापक मंत्री मनोज साव, सांस्कृतिक मंत्री विनोद कुमार, उप सांस्कृतिक मंत्री किशोर कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, उप मीडिया प्रभारी दिनेश रजक बनाये गये. पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया.

गौरव समागम में शामिल हुए कोडरमा से सैकड़ों लोग

कोडरमा. उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के तत्वावधान में रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश स्तरीय क्षत्रिय एकता गौरव समागम में कोडरमा से सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसमें शामिल होने के लिए उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के विभिन्न प्रक्षेत्रों से कई गाड़ियां रांची के लिए रवाना हुई. इस दौरान उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम लखन सिंह, महासचिव शिवलाल सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव कामाख्या नारायण सिंह, उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव दिनेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola