ePaper

बच्चों को मोबाइल के गलत इस्तेमाल से रोकें : मौजाना जावेद

Updated at : 13 Jan 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को मोबाइल के गलत इस्तेमाल से रोकें : मौजाना जावेद

प्रखंड के योगियाटिल्हा पंचायत के मुखिया इरफान अंसारी के आवास पर सोमवार को अजमते वालिदेन कांफ्रेंस जलसे का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के योगियाटिल्हा पंचायत के मुखिया इरफान अंसारी के आवास पर सोमवार को अजमते वालिदेन कांफ्रेंस जलसे का आयोजन किया गया. मौके पर मौलाना जावेद अख्तर नजमी (बोकारो) ने कहा जिंदगी पैगंबर-ए-इस्लाम के बताये तरीकों से गुजारें और अच्छा व्यवहार रखें. इस्लाम अमनो-आमान और मेल-मिलाप की दावत देता है, साथ ही बदला और हर तरह की दहशतगर्दी का पुरजोर विरोध करता है. सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से परिवार टूट रहे हैं. माता-पिता की जिम्मेदारी है कि बच्चों को मोबाइल का बेजा इस्तेमाल करने से रोकें. मुफ्ती अशिकुर रहमान में कहा कि अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए अच्छे अखलाक और किरदार का होना जरूरी है. इस्लाम की तालीम है कि अपने हाथ या जुबान से किसी को तकलीफ न दी जाये. जलसे के आखिर देश-दुनिया की भलाई के लिए दुआ की गयी. इस अवसर पर हाफिजों कारी मो सिकंदर मदनी, दिलबर शाही, चांद कादरी, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज अबरार, हाफिज बिलाल अहमद, मुखिया इरफान अंसारी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola