चालक हत्याकांड में दो और आरोपी जेल भेजे गये
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

इस मामले में पहले ही सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी
विज्ञापन
कोडरमा. थाना पुलिस ने विधायक डॉ नीरा यादव के निजी वाहन चालक चितरपुर निवासी राजकुमार यादव की जमीन विवाद में हुई हत्या मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों में राजू यादव (पिता भीखन यादव) तथा प्रमिला देवी (पति गोपाल यादव), दोनों निवासी चितरपुर शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी. दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल नौ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार बताये जा रहे हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










