कोडरमा स्टेशन पर लावारिस झोले से 50 रॉयल देसी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब के साथ आरपीएफ. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस झोले से 50 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

कोडरमा : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन "सतर्क " के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए लावारिस झोले से 50 रॉयल झारखंड देशी टंच शराब बरामद की गई. हालांकि इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका. बताया जाता है की आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के उप निरीक्षक सुशील कुमार, आरक्षी रामबाबू यादव एवं आरक्षी पूरण चंद मीना कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के पास पीले रंग का एक संदिग्ध झोला पड़ा मिला.

विज्ञापन

आरपीएफ जवानों ने आसपास मौजूद यात्रियों से झोले के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया. इसके बाद संदेह के आधार पर झोले की तलाशी ली गई. जांच में झोले से रॉयल झारखंड ब्रांड के 200-200 मिलीलीटर क्षमता वाले 50 देसी शराब बरामद हुए. बरामद शराब की कुल मात्रा 10,000 मिलीलीटर (10 लीटर) तथा अनुमानित कीमत ₹2,250 आंकी गई. जब्त शराब को आरपीएफ ने उत्पाद विभाग, कोडरमा को सौंप दिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध शराब की तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन "सतर्क" के तहत लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola