Koderma: रांची में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक, शिक्षकों की समस्याओं और समाधान पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर केंद्रित रही. संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

कोडरमा. रांची में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य महासचिव निखिल मंडल ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष मैनेजर सिंह ने किया. बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गयी. पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

दिवंगत बृजनंदन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

बैठक में मिथिलेश कुमार, जितेंद्र दुबे, कमलेश्वर पांडेय, उमाचरण साहू सहित कोडरमा से प्रद्युम्न त्रिपाठी, कंचनलता, हरिद्वार महतो, अमित महतो, अर्जुन सिंह मुंडा समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. सभा के समापन पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पितामह के रूप में उल्लेखित दिवंगत बृजनंदन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola