कोडरमा: सदर अस्पताल परिसर में घर पर गिरा सूखा पेड़, महिला घायल

Updated:
विज्ञापन

घर पर गिरा सूखा पेड़ और क्षतिग्रस्त घर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदर अस्पताल परिसर में घर पर पेड़ गिरने से मालती देवी घायल. छत-दीवार क्षतिग्रस्त. लोगों ने सूखे पेड़ हटाने की मांग की. वन विभाग को सूचना दी गई.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल परिसर स्थित अम्बेडकर नगर में सोमवार को देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में एक महिला घायल हो गई. जानकारी के अनुसार बीते रात्रि को एक घर के ऊपर अचानक पेड़ गिर जाने से एक महिला घायल हो गई.

विज्ञापन

घायल महिला की पहचान

घायल महिला की पहचान मालती देवी के रूप में हुई है. महिला का पैर पेड़ के नीचे दब गया था और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.

वन विभाग को दी गई सूचना

पेड़ गिरने से घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है. छत और दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. लोगों ने अस्पताल परिसर में लगे सूखे पेड़ों को हटाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो. इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है. वन विभाग से आगे की कार्रवाई की उम्मीद है, हालांकि उनकी ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

घर पर गिरा सूखा पेड़ और क्षतिग्रस्त घर  | Prabhat Khabar Network

घर पर गिरा सूखा पेड़ और क्षतिग्रस्त घर | Prabhat Khabar Network

घर पर गिरा सूखा पेड़ और क्षतिग्रस्त घर  | Prabhat Khabar Network

घर पर गिरा सूखा पेड़ और क्षतिग्रस्त घर | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola