कोडरमा: आरपीवाई बीएड कॉलेज में इंडक्शन मीट कार्यक्रम का समापन
मौके पर प्राचार्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नव-नामांकित प्रशिक्षुओं के लिए तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का समापन हुआ. इस दौरान छात्रों को कॉलेज की सुविधाओं, नियमों और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोडरमा में सोमवार को आइक्यूएसी के तत्वाधान में तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का समापन किया गया. तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान नव-नामांकित प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, लैब्स एवं महाविद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं से परिचित कराया गया. इसके बाद बहुउद्देशीय सभागार में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस दौरान तीन अलग- अलग दिनों में अलग- अलग सहायक प्राध्यापकों ने प्रशिक्षुओं के समक्ष विभिन्न विषयों पर चर्चा किया. सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार पासवान ने महाविद्यालय के कोड ऑफ कंडक्ट, आइस ब्रेकिंग एंड टैलेंट सर्च, एंटी रैगिंग और ग्रीवांस एंड रिड्रेसल सेल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.
वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने को-करिकुलम, मेंटर सिस्टम, स्कूल इंटर्नशिप व क्लासरूम मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बताया. वहीं सहायक प्राध्यापक मो. सेराज ने जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं एनएसएस के संबंध में प्रशिक्षुओं को विस्तार से जानकारी दी. सहायक प्राध्यापक विनोद यादव ने बीएड सिलेबस और बीएड में परीक्षा के नियम परिनियम को विस्तार से बताया.
अंत में प्रशिक्षुओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें सफल प्रशिक्षुओं बबली कुमारी, सौरभ सिन्हा, मनीष कुमार कुशवाहा, वीणा कुमारी, सूरज कुमार, पूजा, रूपा कुमारी, प्रियंका भारती, ऋषि कुमार, फरहा खातून, प्रदीप दास को सम्मानित किया गया. इसके अलावा प्रशिक्षुओं ने इन तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम और महाविद्यालय के बारे में अपने अपने विचार प्रस्तुत किया.
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने समापन के अंतिम दिन कहा कि महाविद्यालय का अनुशासन विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है. सभी प्रशिक्षु नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें.
उन्होंने प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, आपसी समन्वय स्थापित करने, महाविद्यालय गतिविधियों में भागीदारी निभाने की अपील की. संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक विनोद यादव ने किया. मौके पर सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं नव-नामांकित प्रशिक्षु मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए