बाल अधिकारों और महिला सुरक्षा को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक
कार्यक्रम में शामिल बालिकाएं. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में बालिकाओं के बीच अधिकारों, सुरक्षा व समस्याओं पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. सखी वन स्टॉप सेंटर ने सरकारी योजनाओं और टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी.
कोडरमा. बाल अधिकार एवं बाल समस्याओं जैसे विषयों पर बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को सफल बनाने में बालिकाओं एवं महिलाओं को भी अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कहां देना है और किन पदाधिकारियों से संपर्क करना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी. साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सहायता के लिए जारी टोल-फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला गया. अर्चना ज्वाला ने कहा कि कोई भी महिला अबला या कमजोर नहीं है. महिलाओं को सबल एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सखी वन स्टॉप सेंटर भी महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यक सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए उपलब्ध है. मौके पर अर्चना ज्वाला, दीनबंधु, शिव कुमार, तबस्सुम, मुन्नी आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए