मुखिया पर मुआवजा राशि में धोखाधड़ी का आरोप, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी करेंगे जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झरगांव में दो बच्चों की मौत के बाद सरकारी मुआवजे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मुखिया पर 3.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप है. इस मामले में अब प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जांच करेंगे.

विज्ञापन

सतगावां. सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज पंचायत के झरगांव में दो जुलाई 2023 को वज्रपात से दो बच्चों की मौत के बाद सरकार की ओर से स्वीकृत मुआवजा राशि में धोखाधड़ी और अवैध उगाही के आरोप की जांच का आदेश दिया गया है. पीड़ित महिला उर्मिला देवी के आवेदन के आधार पर बीडीओ मनोज कुमार रवि ने मामले की जांच के निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन

मुखिया पर 3.50 लाख रुपये निकालने का आरोप

पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि मुखिया मंटू चौधरी ने उन्हें चकमा देकर अंगूठा लगवा लिया और स्वीकृत मुआवजा राशि में से 3 लाख 50 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिये. महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी करेंगे जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ मनोज कुमार रवि ने पत्र जारी कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने आवेदन में दर्ज शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola