वन विभाग की कोशिशों के बावजूद नहीं थम रही कोडरमा के जंगलों में अवैध कटाई, तेजी से सिकुड़ रहा वन क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

कानिकेंद जंगल में धड़ल्ले से हो रही पेडों की कटाई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कानिकेंद जंगल में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई. ग्रामीण बेखौफ होकर लकड़ी ले जा रहे हैं, पर्यावरण पर मंडरा रहा है खतरा. वन विभाग की कोशिशें नाकाम.

विज्ञापन

मरकच्चो(कोडरमा). प्रखंड क्षेत्र के कानिकेंद जंगल में हरियाली पर लगातार संकट गहराता जा रहा है. ग्रामीण महिलाएं रोजाना हरे-भरे पेड़ों को धड़ल्ले से काटकर घर ले जा रही हैं. वन विभाग की लाख कोशिशें हो रही हैं. फिर भी, वनों की अवैध कटाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.

विज्ञापन

ग्रामीण अपनी जरूरत के मुताबिक एक-एक कर पेड़ों को निशाना बना रहे हैं. रोजाना दर्जनों पेड़ों की कटाई कर महिलाएं लकड़ी का बोझा बांधकर जंगल के पास वाले रास्तों से होकर अपने घर ले जाती हैं. विशेषकर जंगल से सटे हुए गांवों के लोग अपनी-अपनी आवश्यकताओं के लिए बढ़ते हुए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं.

कटाई के कारण जंगल का क्षेत्र तेजी से सिकुड़ रहा

ईंधन के रूप में इस्तेमाल के लिए भी ग्रामीणों द्वारा बड़े पैमाने पर लकड़ी काटी जा रही है. लगातार कटाई के कारण जंगल का क्षेत्र तेजी से सिमटता जा रहा है. सोमवार की शाम कानिकेंद जंगल से एक दर्जन से अधिक महिलाएं लकड़ी काटकर बोझा बनाकर अपने घर ले जाते हुए कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग पर देखी गई.

कठोर परिस्थितियों में, ये महिलाएं शायद किसी भी भय या रोक-टोक की परवाह किए बिना अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कटाई करती हैं.

ये भी पढ़ें: कोडरमा: नाबालिग लड़की के घर से दो लड़के पकड़े गये, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा

अवैध कटाई से पर्यावरण और वन्यजीवों पर मंडराता गंभीर खतरा

लगातार हो रही कटाई से जंगल का क्षेत्र सिकुड़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पूरा जंगल साफ हो जाएगा. इससे पर्यावरण असंतुलन के साथ-साथ वन्य जीवों के आशियाने भी खतरे में पड़ जाएंगे.

इधर, वन विभाग गश्ती और निगरानी बढ़ाकर अवैध कटाई रोकने का प्रयास कर रहा है. ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि जंगल बचाने में सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में दंत जांच शिविर, 100 बच्चों के दांतों की जांच; टूथब्रश-टूथपेस्ट बांटे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola