कोडरमा: नाबालिग लड़की के घर से दो लड़के पकड़े गये, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा

Updated:
विज्ञापन

बिजली के पोल से बंधे नाबालिग युवती व दोनों नाबालिग युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा. ग्रामीणों ने पहले पिटाई की और फिर पुलिस को सौंपा. मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया. बताया गया कि दोनों रविवार की देर रात लड़की के घर पहुंचे थे. सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद वे लड़की के घर पहुंच गये और दोनों को पकड़ लिया.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लड़की और दोनों लड़कों को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की. आरोप है कि तीनों को गांव में घुमाया गया और बाद में खंभे से रस्सी से बांधकर माफी मंगवाई गयी. ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करने की हिदायत भी दी.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. ग्रामीणों का आरोप था कि दोनों लड़के पिछले दो-तीन दिनों से लड़की से मिलने उसके घर आ रहे थे.

मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपी नाबालिग हैं. थाना प्रभारी के अनुसार घटना को लेकर लड़की की मां ने दोनों के खिलाफ घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के आधार पर दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola