ताजदार आलम ने संभाला अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यभार, बोले- मुस्लिम समुदाय और भाजपा के बीच दूरी कम करेंगे

Updated:
विज्ञापन

ताजदार आलम ने संभाला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का पदभार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ताजदार आलम ने रांची में भाजपा झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का पदभार संभाला. उन्होंने मुस्लिम समुदाय और भाजपा के बीच संवाद बढ़ाने और दूरी कम करने की बात कही.

विज्ञापन

रांची. भाजपा झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पदग्रहण सह अभिनंदन समारोह में कार्यभार संभाला. समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

संगठन मजबूत करने पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए बालमुकुंद सहाय ने ताजदार आलम को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है.

संवाद बढ़ाने की बात कही

ताजदार आलम ने कहा कि वह मुस्लिम समुदाय और भाजपा के बीच व्याप्त दूरी को कम करने की दिशा में काम करेंगे. उन्होंने समाज के बीच संवाद बढ़ाने और लोगों को पार्टी से जोड़ने को अपनी प्राथमिकता बताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola